मौसम विभाग की चेतावनी: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी के आसार
दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी तक गर्मी से बुरा हाल है। लू के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि दिल्ली में शाम को आई आंधी से थोड़ी सी राहत जरूर मिली। लेकिन धूल भरी आंधी ने काफी परेशान किया। आसमान में फैली धूल की चादर ने न केवल सूरज की रोशनी को ढक दिया, बल्कि सांस लेना भी कठिन बना दिया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने मिलेगी। इसके अलावा कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक लू की संभावना है।
यूपी-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी
यूपी-बिहार में गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यूपी में तापमान 40 के पार चला गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू के साथ भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 17 मई को बारिश की संभावना जताई है। लू के चलते मौसम विभाग ने लोगों को घर में ही रहने की सलाह जारी की है। बिहार में लू चलेगी और अभी तीन से चार दिन बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
बिहार में 43 डिग्री के टॉर्चर से राहत मिलने के आसार, IMD ने बारिश को लेकर दी गुड न्यूज
यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी
उन्होंने कहा कि हम पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक लू चलने की उम्मीद कर रहे हैं, हमने वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और 16-17 मई को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
प्रयागराज में पारा पहुंचा 44 डिग्री पारा, लखनऊ सहित इन जिलों में आज से और बढ़ेगा तापमान
उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार
राजस्थान में इस महीने में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। राजस्थान में आज आंधी का अनुमान है। हालांकि मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से राहत मिली है। उत्तराखंड में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं उत्तराखंड की कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं साथ ही मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ेगी।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला