राम मंदिर निर्माण अपने भव्य अंतिम चरण में, राम दरबार की मूर्तियां जल्द होंगी स्थापित
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम और सबसे भव्य चरण में प्रवेश कर चुका है. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने आज महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. उनके अनुसार, राम दरबार की दिव्य मूर्तियां आज किसी भी समय मंदिर परिसर में पहुंच सकती हैं, जिन्हें प्रथम तल पर स्थापित किया जाएगा. इन प्रतिमाओं में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां शामिल हैं.
प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान 3 जून से शुरू होंगे और 5 जून को संपन्न होंगे. इस विशेष अवसर से पहले, मुख्य मंदिर के समस्त निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे. शेष निर्माण, जैसे कि परकोटा और शेषावतार मंदिर, सितंबर से अक्टूबर के के बीच पूरे होने की संभावना है.
सप्त मंदिर खंड का निर्माण पूरा
सप्त मंदिर खंड का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है और वहां ऋषि-मुनियों की मूर्तियां स्थापित कर दी गई हैं. साथ ही मंदिर के केंद्र में स्थित पुष्करणी (जल संचय कुंड) का निर्माण कार्य भी सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है. निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, 2020 में जो निर्माण योजना तय की गई थी, उसके सभी कार्य वर्ष 2025 तक पूर्ण हो जाएंगे.
अगस्त के अंत तक 11 नंबर गेट का निर्माण हो जाएगा पूरा
द्वारों की बात करें तो चार प्रमुख द्वारों का निर्माण किया जा रहा है. इनमें उत्तरी दिशा का द्वार पहले मई तक तैयार होना था, लेकिन कुछ तकनीकी बाधाओं के चलते अब यह 30 जून तक पूरा होगा. इसके बाद अगस्त के अंत तक 11 नंबर गेट का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और 3 नंबर गेट पर कार्य आरंभ होगा.
इसके अतिरिक्त ऑडिटोरियम, अतिथि गृह और अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य भी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं. राम मंदिर का निर्माण तय समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रहा है, और शीघ्र ही यह दिव्य धाम संपूर्णता को प्राप्त करेगा.
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम