भाड़े पर ट्रक चलाने के नाम पर ठगी, शातिर चोर ने कबाड़ी को बेच दिए करोड़ों के वाहन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना को पकड़ा है, जो वाहन मालिकों से महीने की दर पर ट्रक लेकर भाड़े पर चलवाने का वादा करते थे. ऐसे चार करोड़ कीमत की बीस ट्रकों को शातिर आरोपी ने पांच-पांच लाख रुपए में नागपुर महाराष्ट्र के एक कबाड़ी को बेच दिया. आरोपी सोशल मीडिया पर और दलालों के माध्यम से अपना जाल बिछाते थे, जिसके जाल में फंसकर कई वाहन मालिकों ने अपने ट्रक गवां दिए. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी अपना जाल बिछाया. मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के निवासी शातिर आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के ऊपर झांसी, प्रयागराज, कानपुर देहात, सोनभद्र और मध्य प्रदेश में मुकदमा दर्ज किया गया है.
दरअसल, 31 मार्च को राबर्ट्सगंज कोतवाली निवासी राकेश पाठक ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके चार ट्रकों को किराए पर अभिषेक यादव पुत्र रहीश यादव निवासी ग्राम नरिया थाना ओरछा, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश द्वारा लिया गया था. हर महीने ढाई लाख देने की शर्त पर ट्रक दिए गए थे. लेकिन पैसा और गाड़ी दोनों नहीं दी गई. अभिषेक यादव फोन नहीं उठा रहा है.
फेसबुक के जरिए फैला रखा था जाल
पुलिस ने राकेश पाठक की तहरीर पर काम करना शुरू किया. जांच में सामने आया कि अभिषेक यादव फेसबुक पर जाल फैला कर और दलालों के माध्यम से ऐसे कमजोर ट्रक मालिकों से संपर्क करता था जो ट्रक को चलान में असमर्थ थे. ऐसे ट्रक मालिकों से हर महीने ढाई लाख रुपए की शर्त पर उनसे ट्रक ले लेता और फिर गायब हो जाता था. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक यादव ने चार करोड़ रुपए कीमत के 20 ट्रकों को नागपुर महाराष्ट्र के कबाड़ी शफीक उर्फ चक्की को बेचा था. शरीफ टेकानाका न0 8, सर्विस रोड भंडारा जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है. जिसे आरोपियों ने पांच-पांच लाख रुपए की कीमत में सभी ट्रकों को बेच दिया. अभिषेक यादव के खिलाफ यूपी के कानपुर देहात, प्रयागराज, झांसी, सोनभद्र और मध्य प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस ने गिरोह के सरगना को किया अरेस्ट
मामले का खुलासा करते हुए सीओ हर्ष पांडे ने बताया कि 31 मार्च 2025 को राकेश पाठक निवासी राबर्ट्सगंज ने लिखाया केस दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही इसमें अन्य वांछित लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने चोपन थाना क्षेत्र के सलखन से मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, हेल्थ डेटा और सेवाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
पंजाब धमाकों पर घमासान, भगवंत मान ने BJP पर लगाए आरोप, पलटवार तेज
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसफार्मर के पास से हटाया गया कब्जा