‘हिंदू मजबूत होंगे तभी…’, RSS चीफ मोहन भागवत ने ऐसा क्यों कहा
Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर हिंदुओं की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की एकता ही हिंदुओं की सुरक्षा की गारंटी हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की शुरुआत समाज से होती है, सिर्फ राज्य से नहीं। मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज और भारत एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए है और हिंदू समाज जब सशक्त होगा, तभी भारत गौरव प्राप्त करेगा।
हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने की दी सलाह
इस दौरान मोहन भागवत ने हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने की भी सलाह दी। मोहन भागवत ने कहा कि आपकों खुद अपनी रक्षा करनी होगी, दूसरों का इंतजार मत करिए। जब हिंदू मजबूती से खड़े होते हैं तब दुनिया उन्हें गंभीरता से लेती है।
हिंदू समाज की आंतरिक शक्ति बढ़ रही
RSS चीफ ने आगे कहा कि हिंदू समाज की आंतरिक शक्ति बढ़ रही है। इसके साथ ही संगठन का विस्तार इस शक्ति को और व्यापक रूप देगा। जब तक हम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुआ अत्याचार
मोहन भागवत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ। इस अत्याचार के खिलाफ जो आक्रोश सामने आया वह पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश के हिंदू कह रहे हैं- हम भागेंगे नहीं, अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे।
जाति और पंथ के विभाजन से ऊपर उठने की आवश्यकता
हिंदुओं को एकता पर जोर देते हुए मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म के सच्चे सार को संरक्षित करने के लिए लोगों को जाति और पंथ के विभाजन से ऊपर उठने की आवश्यकता है।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता