भस्म आरती में भक्ति का अद्भुत नज़ारा, भांग और फलों से सजे बाबा महाकाल
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर सोमवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। हजारों भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, इस दौरान भक्तों के जय श्री महाकाल के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर मस्तक पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई थी। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।
बाबा महाकाल को चढ़ाए गए दो रजत मुकुट
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भुवनेश्वर से पधारे भक्त भवानी प्रसाद काट द्वारा पुजारी आकाश शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को एक रजत मुकुट भेंट किया गया, जिसका वजन लगभग 1736.000 ग्राम है। मुकुट को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उपप्रशासक एस.एल. सोनी द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया और उन्हें रसीद प्रदान की गई। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे से पधारे भक्त श्री अभिजीत उत्तम कालडोके द्वारा पुजारी आकाश शर्मा व पं. विकास व्यास की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को एक अन्य रजत मुकुट भेंट किया गया, जिसका वजन लगभग 3644.000 ग्राम है। इस भेंट को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया और उन्हें विधिवत रसीद प्रदान की गई।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने रखा सरकार का पक्ष