प्यार में धोखा: प्रेमी ने की मारपीट, दुपट्टे से दबाया गला और जंगल में फेंका
जिले के थाना कुकदूर द्वारा हत्या का प्रयास और बंधक बनाए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार में किया गया है। ये मामला 21 मई का है। एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्रि ने बताया कि एक युवती अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम मुनमुना थाना कुकदूर क्षेत्र में आई थी।
22 मई की शाम वह अपने पुराने परिचित रवि मरकाम के घर चली गई, जहां उस समय रवि मौजूद नहीं था। रवि ने बाद में उसे कॉल कर अपनी गाड़ी में अपने साथी अजीत मरकाम के साथ बिठाया और उसे बदौरा जंगल की ओर ले गया। जंगल में दोनों के बीच शादी कर साथ रहने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान रवि ने युवती से मारपीट की और दुपट्टे से गला दबा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।मरा हुआ समझकर युवती को जंगल के एक पत्थरनुमा खोह (गुफा) में छुपाकर भाग गए। 23 मई की शाम को पंडरिया क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने बदौरा जंगल पहुंचे, जहां उन्हें युवती की हल्की आवाज सुनाई दी। युवकों ने साहस और सजगता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला। तत्काल 112 को सूचना दी।
112 की टीम द्वारा युवती को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पंडरिया ले जाया गया, जहां से युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल, युवती विस्तृत बयान देने की स्थिति में नहीं है। प्रारंभिक पूछताछ में युवती द्वारा उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। वारदात में शामिल दोनों आरोपी रवि मरकाम पिता बुद्ध सिंह मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी मुनमुना व अजीत मरकाम को हिरासत में लेकर थाना कुकदूर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 140(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को बीते रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। जिले के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके। पिकनिक में गए युवकों की सराहना की है। उनकी तत्परता से एक युवती की जान बच गई जो सराहनीय है।
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
EOW में लंबित मामलों को लेकर प्रताप ग्रेवाल का बड़ा बयान, CM से पूछा सवाल
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल