बगेश्वरधाम क्षेत्र में बड़ा हादसा: स्विमिंग पूल में डूबा युवक, प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
छतरपुर में बिना सुरक्षा इंतज़ाम के संचालित स्विमिंग पूल जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा (बगेश्वरधाम क्षेत्र) है, जहां रेलवे पुल के पास बिना सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहे एक स्विमिंग पूल में 7 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन, बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले अजीत कुमार सिंह अपने 7 वर्षीय बेटे रिहांश कुमार सिंह के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। नहाते समय रिहांश डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जानकारी मिलते ही बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं परिजन बच्चे को पूल से निकालकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत कुमार सिंह का परिवार ग्राम गढ़ा के बागेश्वर धाम में रहकर, ढाबा संचालित करता है। घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल बमीठा पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्विमिंग पूल को सील करने की कार्रवाई की है। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय और तहसीलदार प्रतीक रजक ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाने के उपरांत स्विमिंग पूल को सील कर दिया। वहीं पुलिस प्रशासन मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कर रहा है। छतरपुर जिले भर में बिना अनुमति और बिना किसी सुरक्षा मानक के अवैध तरीके स्विमिंग पूल संचालित हो रहे हैं। ग्रीष्मकालीन समय और गर्मी के दौरान इन स्विमिंग पूलों की संख्या में भारी इज़ाफा हो जाता है
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके