सौरव गांगुली के भाई-भाभी बाल-बाल बचे, पुरी बीच पर टला बड़ा हादसा
Sourav Ganguly: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भइया और भाभी एक बड़े हादसे का शिकार हुए. गनीमत ये रही कि इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई. गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष और उनकी भाभी अर्पिता के साथ हादसा पुरी में हुआ, जहां समंदर की उफनती लहरें उनकी नांव को उड़ा ले गई. समंदर में उनकी नौका पलट गई, जिसके बाद वहां मौजूद मछुआरे और लोगों ने उनकी जान बचाई.
बोट पर सवार सभी लोगों की बची जान
समंदर की लहरों से चोट खाकर जो बोट पलटी, उस पर 4 टूरिस्ट सवार थे. और, जिसमें दो सौरव गांगुली के भइया और भाभी थे. सभी चारों टूरिस्ट को इस हादसे में बचा लिया गया है. यह घटना शनिवार शाम को लाइटहाउस के पास घटी. तेज लहर से टकराने के बाद स्पीडबोट का संतुलन बिगड़ गया, जिससे नाव पलट गई. अर्पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'भगवान की कृपा से हम बच गए. मैं अभी भी सदमे में हूं. ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में जल खेलों को उचित रूप से विनियमित किया जाना चाहिए. मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी एसपी और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी.'
बंगाल के लिए खेल चुके हैं स्नेहाश
बंगाल के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष स्नेहाश गांगुली रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए 59 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 2534 रन बनाए और दो विकेट लिए हैं.
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके