सलमान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के घर में भी घुसी महिला, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Aditya Roy Kapur: सलमान खान के घर में घुसपैठ की कोशिश के बाद अब फेमस एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में अनजान महिला ने दाखिल हो गई. प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात महिला ने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा वेस्ट स्थित निवास में घुसपैठ की. बाद में महिला की पहचान 47 वर्षीय गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई, जिसने दावा किया कि वह अभिनेता को एक उपहार देना चाहती थी और इसी वजह से उनके घर में दाखिल हुई. हालांकि अभिनेता ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया. अभिनेता की हाउस हेल्प द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर खार पुलिस ने 26 मई को सिद्दीकी के खिलाफ घर में घुसपैठ ( ट्रेस पासिंग ) का मामला दर्ज किया.
फैन बनकर घर में घुसी महिला
पुलिस एफआईआर के अनुसार अभिनेता आदित्य रॉय कपूर बांद्रा वेस्ट स्थित रिजवी कॉम्प्लेक्स में रहते हैं. 26 मई को अभिनेता शूटिंग के सिलसिले में घर से बाहर थे और उनकी घरेलू सहायिका संगीता पवार (49 वर्ष) घर पर अकेली थीं. शाम करीब 6 बजे डोरबेल बजी. दरवाजा खोलने पर नौकरानी ने दरवाजे पर एक महिला को खड़ा पाया. महिला ने पूछा कि क्या यह अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का घर है. जब नौकरानी ने पुष्टि की कि हां, यह अभिनेता का घर है तो महिला ने कहा कि वह अभिनेता के लिए कपड़े और अन्य उपहार लाई है. नौकरानी ने उस पर विश्वास किया और उसे अंदर आने दिया. नौकरानी ने पूछा कि वह किस समय आने वाली थी तो महिला ने जवाब दिया कि 6 बजे.
घर लौटे अभिनेता तो सामने थे महिला
थोड़ी देर बाद अभिनेता घर लौट आए. नौकरानी ने उन्हें महिला की उपस्थिति और उससे मिलने के इरादे के बारे में बताया, लेकिन महिला को देखते ही अभिनेता ने कहा कि वह उसे नहीं पहचानते. महिला ने अभिनेता के पास पहुंचने की कोशिश की, जिससे अभिनेता घर छोड़कर सोसाइटी की मैनेजर जयश्री डंकडू को सूचना देने बाहर निकल गए. डंकडू ने अभिनेता की मैनेजर श्रुति राव को सूचित किया, जो तुरंत रिजवी हाइट्स पहुंचीं और खार पुलिस को संपर्क किया. जब नौकरानी ने महिला से घर छोड़ने को कहा तो उसने मना कर दिया और अभिनेता के घर में रुकने की जिद करने लगी.
पुलिस ने शुरू की जांच
खार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. महिला ने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया, जो दुबई निवासी है और 47 वर्ष की है. हालांकि जब उससे उसके आने के मकसद और उसके द्वारा अभिनेता के घर तक पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उसने गोलमोल जवाब दिए. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि उसने अवैध रूप से अभिनेता के घर में प्रवेश किया, जिसमें आपराधिक मंशा हो सकती है. सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2) (घर में घुसपैठ या घर में सेंध लगाने के लिए सजा ) के तहत एफआईआर दर्ज की.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल