डबल मनी स्कीम का झांसा देकर निवेशकों से 72 लाख की ठगी, धोखाधड़ी के आरोप में 3 गिरफ्तार
रायपुर: दो महीने के भीतर पैसा दुगुना, चारगुना करने की लालच देकर 72 लाख रुपए की घोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 21 मई को प्रार्थी चेतन लाल साहू पिता स्व. कार्तिक राम साहू ने लिखित आवेदन पेश किया कि रियलस्टेट फारेक्स ट्रेडिंग के नाम से अफशा प्रापर्टी प्राईवेट लिमिटेड और आगाज इंफ़्रा मल्टी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा रकम दो गुना करने का लालच देकर कम्पनी में निवेश कराकर धोखाधड़ी करने के संबंध में अफशा प्रापटी प्राईवेट लिमिटेड और आगाज इंफामल्टी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ की ओर से रियेल स्टेट का करोबार एक वर्ष पूर्व से चल रहा है.
72 लाख रुपए की धोखाधड़ी
कंपनी डारेक्टर जगन्नाथ टांडी फाउंडर और सी.ई.ओ उसकी पत्नी अंजूलिका पटेल ने कंपनी का नाम बदलकर वर्तमान में अफशा प्रापर्टी साल्यून टैडिंग टाइगर एकेडमी, जावा वेचस प्राइवेट लिमिटेड और आगाज इफ्रा सल्टी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चला रहा है. दोनों लोगों का स्थायी पता ग्राम मेमरा जिला महासमुंद व अस्थायी पता अंजूलिका पटेल घासिया गली सतनामी पारा तेली बांधा रोड तेली बांधा रायपुर है. कम्पनी में 20% पर माह व दो माह में डबल जमीन खरीदी बिक्री में 200% का कैशबैक व साथ गिफ्ट में कार दिया जायेगा कहकर बताया जो ट्रेडिंग टाईगर एकेडमी के नाम से है. जिसमें लोगों को पैसा डालना है कहकर बोलता था और फाउंडर जगनाश टांडी और सी.ई.ओ पत्नी अंजूलिका पटेल एवं कोर कमेटी के सदस्य जय प्रकश बघेल एंव अन्य ने आम लोगों से रकम जमा करवाकर जमा किये गये रकम को कम्पनी द्वारा वायदा अनुसार वापस नहीं कर मुझे एवं अन्य लोगों से 72 लाख रुपए जमा करवाकर कर धोखाधड़ी किया गया है.
संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी हिरासत में
थाना कांकेर, थाना अजाक, सायबर सेल कांकेर एवं रक्षित केन्द्र कांकेर से टीम गठित कर आरोपीगणों के निवास स्थानों में दबिश देकर आरोपीगणों का पता साजी किया गया. जितेन्द्र देशमुख, जयप्रकाश बघेल एवं अंजुलिका पटेल को हिरासत में लिया गया. जय प्रकाश बघेल पिता स्व. सबद राम बघेल निवासी कोतरा पोस्ट थाना कोतरा रोड़ जिला रायगढ़, हाल-कुटीपारा पारागांव, नवापारा जिला रायपुर, जितेन्द्र देखमुश पिता भगचंड देशमुख उम्र 30 वर्ष निवासी प्रगतिनगर गुढ़ियारी रायपुर एवं अन्जुलिका पटेल पिता स्व. विनोद कुमार पटेल निवासी संतोषी नगर एस विहार कालोनी रायपुर के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर 26 मई को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड प्राप्ती हेतु न्यायालय पेश किया गया. अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है.
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
पांच बार विधायक रहे आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन से सियासी जगत में शोक
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन स्पेशल नियम लागू, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी
आज मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, कई स्टेशन बंद; DMRC ने दी अहम सलाह
स्कूल पर लापरवाही के आरोप, पिता बोले- प्रबंधन ने छिपाई सच्चाई; CCTV में कैद पूरा घटनाक्रम