मिट्टी की रसोई में रंगों से सजाएं सकारात्मक ऊर्जा, वास्तु के अनुसार करें ये छोटे उपाय, जानें कैसे मिलेगा फायदा
गांव की ज़िंदगी सादगी से भरी होती है, जहां आज भी कई घर मिट्टी के बने होते हैं और खाना लकड़ी के चूल्हे पर पकता है. ऐसे घरों में कुछ सवाल अक्सर लोगों को परेशान करते हैं जैसे कि चूल्हे के पास पत्थर रखना चाहिए या नहीं. हाल ही में एक व्यक्ति ने पूछा कि जब गांव में चूल्हे मिट्टी के होते हैं, तो क्या उनके आसपास पत्थर रखना जरूरी है? इस सवाल में गांव के जीवन से जुड़ी एक बड़ी सच्चाई छिपी है संसाधनों की कमी और पारंपरिक तरीकों का पालन. लेकिन इसका हल भी उतना ही सहज है, जितना गांव की सुबह की चाय. गांव के घर से जुड़े वास्तु के बारे में बता रहे हैं
चूल्हे के पास पत्थर रखने की जरूरत क्यों नहीं है?
कच्चे मकानों में जो चूल्हे होते हैं, वो अक्सर ज़मीन पर बने होते हैं. वहां सीमेंट या पत्थर लगाना कई बार संभव नहीं होता. इन चूल्हों की बनावट इस तरह की होती है कि उनमें मिट्टी का ही संतुलन और ताकत होती है. इसलिए अगर किसी ने बताया हो कि चूल्हे के पास पत्थर रखना जरूरी है, तो ये हर स्थिति पर लागू नहीं होता.
रंगों से मिल सकता है समाधान
अगर पत्थर नहीं रख सकते, तो क्या करें? जवाब है रंग. रंगों का असर हमारे आस-पास की ऊर्जा पर पड़ता है. यही कारण है कि घर बनाते समय या रसोई सजाते समय दिशा और रंग का ध्यान रखा जाता है.
1. अगर चूल्हा उत्तर या पूर्व दिशा में है, तो उसके चारों तरफ हरे रंग का पेंट कर दें. यह रंग वहां की ऊर्जा को संतुलित करता है और सकारात्मक प्रभाव देता है.
2. अगर चूल्हा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में बना है, तो वहां पीले रंग का पेंट करना लाभदायक होता है. पीला रंग गर्मी और ऊर्जा को नियंत्रित करता है, जिससे रसोई की गर्मी संतुलित रहती है.
3. अगर चूल्हा अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में है, तो मिट्टी का मूल रंग ही पर्याप्त होता है. इसमें कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं होती क्योंकि यह रंग प्रकृति के साथ तालमेल में होता है.
बिना खर्च के, बड़ा असर
इस उपाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई भारी खर्च नहीं आता. गांव में रहने वाले लोग आसानी से चूना या रंग लेकर इस पेंटिंग का काम खुद कर सकते हैं. साथ ही इससे न केवल घर की रसोई सजती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है. अगर आप भी गांव में रहते हैं या किसी ऐसे घर में रहते हैं जहां आधुनिक साधन कम हैं, तो यह तरीका ज़रूर अपनाएं और फर्क खुद महसूस करें.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल