बड़बोले नेताओं पर लगाम कसेंगे शाह-नड्डा, BJP सांसद-विधायकों की लगेगी क्लास
MP News: भाजपा ने एक बार फिर अपने सांसद और विधायकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है। 14 जून से तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र एमपी के पचमढ़ी में आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह खासतौर पर सांसद-विधायकों की क्लास लेंगे। शुभारंभ में नड्ड्डा संगठनात्मक बारीकियों को लेकर संवाद करेंगे। 16 जून को समापन पर केंद्रीय मंत्री शाह गुड गवर्नेंस पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सत्र को एक थीम पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण सत्र का मूल उद्देश्य सांसद- विधायकों को सत्ता-संगठन में समन्वय, जनता से संवाद और पार्टी की रीति- नीति के अनुरूप कार्यशैली सिखाना होगा। इस दौरान कैंप में अन्य केंद्रीय नेता जैसे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित कुछ चुनिंदा केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग सत्रों को संबोधित कर सकते हैं।
बड़बोले नेताओं को मिलेगी सख्त हिदायत
भाजपा के कुछ बड़बोले नेता लगातार सत्ता और संगठन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनमें मंत्री विजय शाह ने तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की किरकिरी करवाई है। ऐसे नेताओं को खासतौर पर पार्टी लाइन में रहकर संवाद करने की नसीहत दी जाएगी। इसके अलावा असंतुष्ट विधायकों को भी पार्टी फोरम में रहकर बात रखने का सलीका और संवाद का तरीका बताया जाएगा।
पीएम मोदी कर चुके हैं संवाद
प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में प्रदेश के दौरे पर आए थे। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में पार्टी सांसद- विधायकों के साथ संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ करीब दो घंटे संवाद किया था। पीएम ने सवाल-जवाब भी किए थे। जनप्रतिनिधियों को जमीन से जुड़े रहने औरविकास के कार्य लगातार करते रहने की सलाह दी थी।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल