द्वार पूजा के समय खूनी विवाद, मिर्जापुर में साढू ने की साढू की हत्या
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक शादी की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब द्वार पूजा के समय किसी बात को लेकर ससुराल में आए एक साढू ने अपने सगे साढू की हत्या कर दी. मामला जिगना थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव का है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
साले के लड़की की शादी में शामिल होने देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के रहने वाले जितेंद्र विश्वकर्मा और प्रयागराज के हाटा गांव के रहने वाले कृष्णकांत आए थे. रिश्ते में दोनों सगे साढू हैं. साले सूखीलाल के लड़की की बरात जैसे द्वार पर पहुंची और द्वारपूजा होने लगी तो इस दौरान किसी बात को लेकर छोटे साढू कृष्णकांत ने बड़े साढू जितेंद्र विश्वकर्मा के सिर पर बांस से ताबड़तोड़ वार कर दिया. घायल होने पर बरात में अफरा- तफरी मच गई.
सिर पर लगी थी गंभीर चोट
जितेंद्र को लहूलुहान हालत में पीएचसी सर्रोंई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बड़े साढू की मौत से बरात की खुशी मातम में बदल गई. पीएचसी सर्रोंई के डॉ महेंद्र चौधरी ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट थी. ब्लिडिंग काफी होने से अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी.
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
जिगना थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि बरात में आए एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को मार दिया था. रिश्ते में दोनों साढू हैं. वारदात को अंजाम देने वाला साढ़ू मौके से फरार हो गया है. अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है. इस घटना से गांव में मातम पसर गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल