छोटे बजट में बड़ी कमाई, 81 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी 'टूरिस्ट फैमिली'
टूरिस्ट फैमिली: तमिल सिनेमा की छोटे बजट की फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है. सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' के साथ टकारने के बावजूद, 'टूरिस्ट फैमिली' तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. शशिकुमार की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 81 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था. यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म अपनी मजबूत कहानी और शानदार अभिनय के लिए दर्शकों की पसंद बनी हुई है. इस फिल्म को इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होना था. लेकिन सिनेमाघरों में इसका सफर जारी है जिसे देखते हुए जियो हॉटस्टार ने इस ओटीटी रिलीज को टाल दिया था. 'टूरिस्ट फैमिली' 2 जून से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.
राइटर-डायरेक्टर अभिषण जीविंथ निर्देशित इस फिल्म में सिमरन, मिथुन जय शंकर, कमलेश, योगी बाबू, रमेश थिलक और एम.एस. भास्कर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण मिलियन डॉलर स्टूडियोज और एमआरपी एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि संगीतकार सीन रोल्डन ने इसके गाने और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किए हैं. 'टूरिस्ट फैमिली' की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हास्य और भावनाओं से भरपूर है
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर