दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम से स्थायी निजात, ब्रजघाट में बाईपास को मिली मंजूरी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अमरोहा, मुरादाबाद या रामपुर-बरेली जाने के लिए अब जद्दोजहद नहीं करनी होगी. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जोया में हाइवे के चौड़ीकरण का काम पहले ही पूरा हो चुका है. अब एनएचएआई ने ब्रजघाट में भी बाईपास और गंगा पर नया पुल बनाकर जाम का स्थाई समाधान निकालने की योजना बनाई है. इस योजना को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है और जल्द से जल्द डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने को कहा है. उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट पर अगले दो से तीन महीने के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा.
इस योजना की बड़ी बात यह है कि बाईपास बनने से वाहनों को स्नान घाट पर लगने वाले जाम से जूझने की जरूरत नहीं होगी. वहीं गंगा पर नया पुल बन जाने से मौजूदा ब्रिज पर भी दबाव कम हो जाएगा. इससे ब्रजघाट पर स्नान, पूजा-पाठ के अलावा अपनों के अंतिम संस्कार के लिए आने वालों को भी किसी तरह के जाम में फंसने की नौबत नहीं आएगी. इसके लिए एनएचएआई ने करीब 8 किमी लंबा और 6 लेन तक चौड़ा बाईपास बनाने का फैसला किया है. इसी के साथ गंगा पर एक नया पुल भी बनाया जाएगा.
50 हजार वाहनों का है ट्रैफिक
एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट में करीब 50 हजार वालों का ट्रैफिक लोड है. वहीं पर्व-त्योहारों के समय यह ट्रैफिक लोग लगभग डबल हो जाता है. चूंकि ब्रजघाट में गंगा नदी पर पहले से चार लेन का ही ब्रिज है, ऐसी स्थिति यहां बॉटलनेक की स्थिति बन जाती है. इसके चलते आए दिन जाम लगता रहता है. कई बार तो स्थिति ऐसी बन जाती है 12 से 15 घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं. ऐसे हालात में कोई गाड़ी खराब हो जाए तो स्थिति और भी बिगड़ जाती है.
श्मशान के पास से निकलेगा बाईपास
इस समस्या को देखते हुए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने पिछले साल बाईपास का प्लान तैयार किया था. उस समय भी बाईपास की लंबाई 8 किमी और चौड़ाई 6 लेन ही थी, लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इस प्लान को रिजेक्ट कर दिया गया. अब विभाग ने एक नया प्लान तैयार किया और इस प्लान को मंजूरी भी मिल गई है. इस प्लान में गंगा पर नए पुल की मंजूरी दी गई है. यह पुल बाईपास पर मौजूदा पुल की पूर्व दिशा में बनेगा और श्मशान के पास से होकर टोल प्लाजा के पास वापस हाईवे को कनेक्ट करेगा. एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार के मुताबिक इस योजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा.
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर