अगर मुंबई-पंजाब का क्वालिफायर-2 हुआ रद्द, फाइनल में कौन होगा RCB का विरोधी?
MI vs PBKS: IPL 2025 में प्लेऑफ स्टेज अपने चरम पर है, और सभी की नजरें 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले पर टिकी हैं. जहां मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा. यह मुकाबला फाइनल में जगह बनाने के लिए बेहद अहम है. जहां विजेता का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जो पहले ही क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. लेकिन अगर बारिश या किसी और वजह से यह क्वालिफायर-2 मुकाबला रद्द हो जाता है, तो फाइनल में कौन सी टीम खेलेगी?.
मैच हुआ रद्द तो कौन खेलेगा फाइनल?
IPL 2025 के प्लेऑफ फॉर्मेट के मुताबिक, लीग स्टेज के अंत में टॉप चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं. टॉप दो टीमें (पंजाब किंग्स और आरसीबी) क्वालिफायर-1 में भिड़ती हैं, जिसमें विजेता सीधे फाइनल में जाता है. तीसरे और चौथे स्थान की टीमें (गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस) एलिमिनेटर में खेलती हैं, और उसका विजेता क्वालिफायर-1 की हारी हुई टीम के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलता है. क्वालिफायर-2 का विजेता फाइनल में क्वालिफायर-1 के विजेता से भिड़ता है. इस सीजन में, पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में 19 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि आरसीबी भी 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई है.
IPL नियमों के मुताबिक, अगर क्वालिफायर-2 मुकाबला बारिश या किसी और वजह से रद्द हो जाता है और रिजर्व डे पर भी मैच संभव नहीं होता है, तो लीग स्टेज में बेहतर रैंकिंग वाली टीम को फाइनल में जगह मिलती है. इस मामले में पंजाब किंग्स, जो लीग स्टेज में 19 अंकों और बेहतर नेट रन रेट (+0.376) के साथ पहले स्थान पर थी, वो फाइनल में जगह बनाएगी. इसका मतलब है कि पंजाब किंग्स फाइनल में आरसीबी के खिलाफ खेलेगी.
हर हाल में नतीजा निकालने की होगी कोशिश
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला ये मैच काफी अहम है. ऐसे में हर हाल में इस मुकाबले का नतीजा निकालने की कोशिश होगी, जिसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. अगर मुकाबले वाले दिन खेल पूरा नहीं होता है तो दूसरे दिन भी मैच खेला जाएगा. रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर रोका गया होगा. हालांकि मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है.
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा