बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, चार गंभीर घायल
रायगढ़। शहर के लालटंकी इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। सुभाष बर्फ फैक्ट्री परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके से आसपास का इलाका दहल उठा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री में मौजूद संजय सहगल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे चार अन्य लोग धमाके की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर के रख-रखाव या तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि स्पष्ट कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक संजय सहगल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
कांग्रेस प्रभारी बोले- गठबंधन का फैसला पड़ा भारी
खुजली और रूसी से राहत के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
सरकार का बड़ा फैसला, अब बढ़ेगी कर्मचारियों की जेब
Deepak Chahar की बहन के बयान से क्रिकेट जगत में हलचल
सबरीमाला केस: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी बहस
जबलपुर में हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू
बंगाल जीत के बाद और सशक्त हुआ ‘ब्रांड मोदी’, राज्यसभा में भी बढ़ी ताकत
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर नई बहस, सियासी हलकों में हलचल
शहद के गुण जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में बताया गया अमृत
तवी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट से बदलेगी जम्मू की तस्वीर, पर्यटन को नई रफ्तार