“फाल्कन‑9 बूस्टर में तकनीकी खराबी, शुभांशु शुक्ला की स्पेस फ्लाइट पर लगी ब्रेक”
Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर स्थगित हो गया है। शुक्ला को इस मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाना था। ‘स्टैटिक फायर’ परीक्षण के बाद बूस्टर की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव का पता चला। इसके बाद एक बार फिर इस मिशन पर ब्रेक लग गया है। फिलहाल तकनीकी टीम इस गड़बड़ी को ठीक करने में जुटी हुई है। इसकी मरम्मत पूरी हो जाने के बाद लॉन्च की अनुमति दी जाएगी। SpaceX कंपनी ने इसकी जानकारी दी है।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज बुधवार को इतिहास रचने वाले थे। शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे प्रक्षेपित होने वाले थे। शुभांशु शुल्का का यह मिशन पहले भी टल चुका है।
अंतरिक्ष में दो सप्ताह बिताएंगे, करेंगे 60 प्रयोग
एक्स-4 मिशन, आईएसएस की यात्रा के लिए, दुनिया की सबसे बड़ी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान और फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग कर रहा है। एक्स-4 मिशन पर सवार अंतरिक्ष यात्री, भारत, पोलैंड, हंगरी और अमेरिका से एक-एक, आईएसएस में दो सप्ताह बिताएंगे और लगभग 60 प्रयोगों, वैज्ञानिक अध्ययनों और आउटरीच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भारत, पोलैंड और हंगरी 40 से अधिक वर्षों में अपने पहले अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज रहे हैं, और अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।
11 जून तक कर दिया था स्थगित
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 9 जून को ऐलान किया कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण 11 जून शाम 5:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इसरो ने एक्स पर दी जानकारी
इसरो ने एक्स पर कहा, एक्सिओम-4 मिशन का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रक्षेपण मौसम की स्थिति के कारण, भारतीय गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून 2025 से 11 जून 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रक्षेपण का लक्षित समय 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे IST है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम