बिलासपुर में बढ़े हरी सब्जियों के भाव, लोगों की जेब पर असर
बिलासपुर : गर्मी के बाद मौसम में आए बदलाव और मानसून की आहट ने सब्जियों के बाजार में हलचल मचा दी है। बीते 15 दिनों में लगभग सभी हरी सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये तक की वृद्धि हुई है। जो सब्जियां पहले 20 से 30 रुपये किलो में मिल रही थीं, अब उनका भाव 50 रुपये के पार पहुंच गया है। शहर के प्रमुख चिल्हर बाजार जैसे बृहस्पति बाजार, शनिचरी, बुधवारी के साथ-साथ सरकंडा, सिरगिट्टी और तिफरा क्षेत्र में सब्जियों की महंगाई ने आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डाला है।
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, वर्तमान में उत्पादन और आपूर्ति के बीच असंतुलन के कारण यह वृद्धि हो रही है। सरकंडा के सब्जी विक्रेता राजू कश्यप ने बताया कि वर्षा की संभावना और खेतों से कम आवक के चलते सब्जियों के दाम बढ़े हैं। लोग मांग तो कर रहे हैं, लेकिन हम भी लाचारी में महंगे भाव में बेच रहे हैं। वहीं बुधवारी बाजार की महिला विक्रेता ममता बाई कहती हैं कि, आवक कम है और खरीददार ज्यादा, इसलिए हमें भी दाम बढ़ाने पड़े।
आम लोगों की जेबों पर असर
महंगाई का सीधा असर आम लोगों पर पड़ा है। सिरगिट्टी निवासी नीलम साहू ने कहा अब तो सब्जी खरीदना भी महंगा सौदा हो गया है। पहले 100 रुपये में चार से पांच सब्जियां आ जाती थीं, अब एक-दो ही मिलती हैं। ऐसे में सब्जियों के कीमतों के बढ़ने से लोगों के घरेलू बजट पर भी असर पड़ रहा है।
वहीं शहर के थोक सब्जी विक्रेता कोमल राम डड़सेना का कहना है कि जब तकबारिश स्थायी रूप से नहीं शुरू होती और नई फसलें बाजार में नहीं आतीं, तब तक राहत की उम्मीद कम है। छोटे विक्रेताओं से लेकर खरीदारी करने आए हर वर्ग के लोग इस बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित हैं। उम्मीद है कि बाजार में सब्जी की नई फसलों के आने के बाद दाम सामान्य हो जाएं।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम