इज़राइल-ईरान युद्ध पर भारत का रुख स्पष्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इजराइल की एयरस्ट्राइक में ईरान के 138 लोग मारे गए। ईरान की ओर से मिसाइलों और ड्रोन से अटैक किए जा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि इजराइल-ईरान युद्ध में भारत किसके साथ रहेगा? इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने इजरायल और ईरान के बीच हाल ही में हुए घटनाक्रम पर एक बयान जारी किया है। इस मामले पर भारत की अपनी स्थिति 13 जून 2025 को हमारे द्वारा स्पष्ट की गई थी और यह वही है। हम आग्रह करते हैं कि तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति के माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए और यह आवश्यक है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उस दिशा में प्रयास करे।
भारत के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष से की बात
विदेश मंत्री ने भी शुक्रवार को अपने ईरानी समकक्ष के साथ इस मामले पर चर्चा की और घटनाओं के इस मोड़ पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की गहरी चिंता से अवगत कराया। उन्होंने किसी भी तरह के आक्रामक कदम से बचने और कूटनीति की ओर जल्द लौटने का भी आग्रह किया। भारत की समग्र स्थिति को अन्य SCO सदस्यों को सूचित किया गया था। भारत ने इसे ध्यान में रखते हुए उपर्युक्त एससीओ बयान पर चर्चा में भाग नहीं लिया।
युद्ध के पक्ष में नहीं है भारत
इजराइल और ईरान युद्ध के पक्ष में भारत नहीं है। वह सिर्फ शांति चाहता है। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से वार्ता की। इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की थी। ऐसे में भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया है।
साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद