21 से 26 जून तक ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेलवे ने जारी की सूची
रायपुरः दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में विकास कार्य के कारण आए दिन ट्रेनों को रद्द कर दिया जा रहा है। जिसके की सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर रेलवे ने 21 से 26 जून तक कई पैसेंजर ट्रेनों रद्द कर दिया है। जिसे लेकर रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के आरवीएच-आरएसडी सेक्शन में प्रीएनआइ, एनआइ दोहरीकरण कार्य का कार्य चल रहा है। इसी कारण इस रूट पर चलते 21 जून से 26 जून तक कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्री होंगे परेशान
अभनपुर-रायपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या 68761) – 22 से 26 जून तक बंद।
रायपुर-अभनपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या 68762) – 22 से 26 जून तक बंद।
टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58217) – 21 से 25 जून तक बंद।
रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58218) – 22 से 26 तक बंद।
कुछ ट्रेनें की गई रीशेड्यूल
पैसेंजर ट्रेनें रद्द करने के साथ ही इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा का भी रेल प्रशासन की ओर से ध्यान रखा गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ गाड़ियों को तय समय से देरी से चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें रायपुर-जुनारगढ़ रोड पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58207) 22 जून और 23 जून को रायपुर से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
यात्रियों के लिए सलाह
साथ ही रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए एक सलाह भी जारी की गई है। जिसमें रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लेने की बात कही है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन प्लेटफार्म या रेलवे स्टेशनों पर जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। जिससे की जानकारी के अभाव में किसी भी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा
गंगा नदी पर आधुनिक 6 लेन ब्रिज, उद्घाटन की तैयारी तेज
सड़क दुर्घटना बनी जानलेवा, संतोष नायर की मौत से शोक की लहर
महंगे टिकट के साथ मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस, खाने से थीम तक सब यूनिक
नवकारसी विवाद पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर, इंदौर में बड़ा कानूनी एक्शन
नितिन नबीन बोले- NDA-BJP का बढ़ता दायरा, जनता के भरोसे की मिसाल