अहमदाबाद प्लेन क्रैश के रहस्य से अब हटेगा पर्दा
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए दिल दहला देने वाले एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में अहम कामयाबी मिली है। जांचकर्ताओं ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) को बरामद कर लिया है। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) भी मिल चुका था।
इस हादसे में 270 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने पहले सिर्फ फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के मिलने की तस्दीक की थी। लेकिन अब कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी बरामद हो गया है।
वहीं, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने रविवार को घटना स्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने जांच और राहत कार्यों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया।
अलग-अलग विभागों के आला अफसरों की मीटिंग
अधिकारियों ने पी के मिश्रा को बताया कि दोनों ब्लैक बॉक्स सुरक्षित हैं। इनके मिलने से हादसे की वजह का पता लगाना आसान हो जाएगा। एएआईबी ने जांच शुरू कर दी है, जबकि अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड भी अलग से जांच कर रहा है, क्योंकि विमान अमेरिका में बना था।
पी के मिश्रा ने सर्किट हाउस में एक हाई-लेवल मीटिंग भी की है। इस मीटिंग में केंद्र और राज्य सरकार के आला अफसरों, एएआईबी और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल रहे। मीटिंग में राहत, बचाव और जांच के कामों पर विस्तार से बात हुई।
पी के मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, "इस हादसे की भयानकता से मैं बहुत दुखी हूं। हर कोई उदास है। पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर करना और उनका दर्द बांटना हमारा फर्ज है।"
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम