फिरोजाबाद की खुदाई में मिला इतिहास या रहस्य? मूर्ति पर मचा धर्मसंकट
शिकोहाबाद रोड स्थित रिजोर में खुदाई में प्राचीनकाल की एक मूर्ति मिली है। इस मूर्ति को बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान बुद्ध की बता रहे हैं, तो जैन धर्म के लोग भगवान महावीर स्वामी की बता रहे हैं। प्राचीनकाल की इस मूर्ति की जांच को प्रशासन ने आगरा के पुरातत्व विभाग को सूचना भेज दी है।
मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर शिकोहाबाद रोड स्थित कस्बा रिजोर में पानी की व्यवस्था को ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है। इसके लिए रिजोर के पुराने जर्जर किले के पास खुदाई का काम चल रहा है। शुक्रवार को खुदाई करते समय मजदूरों को प्राचीनकाल की एक मूर्ति मिली। इसकी खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
बौद्ध धर्म के अनुयायी इसको भगवान बुद्ध की मूर्ति होने का दावा कर रहे हैं। रिजोर गांव में जैन धर्म के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। साथ ही पास ही फफोतू गांव में जैन समाज के लोग रहते हैं और एक बहुत बड़ा प्राचीन जैन मंदिर है। प्राचीन मूर्ति मिलने की खबर पर जैन धर्म के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मूर्ति को भगवान महावीर स्वामी की होने का दावा करने लगे।
खुदाई में प्राचीनकाल की प्रतिमा मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर प्रशासन ने प्रतिमा की जांच कराने के लिए आगरा के पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया है।
सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि मूर्ति निकलने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसको सुरक्षित स्थान पर रखवाते हुए पुरातत्व विभाग की टीम को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही इसके बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।
गोल्ड इन्वेस्टमेंट पर बड़ा सवाल: क्या अब भी है फायदे का सौदा?
रुझानों में TVK का दबदबा, तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर
सियासत में स्टार पावर, चुनावी मैदान में चमके फिल्मी चेहरे
इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली
बंगाल जीत की खुशी में इंदौर में जश्न, पटाखे और मिठाइयों की तैयारी
इजरायल ने दी मंजूरी, अमेरिका से खरीदेगा लड़ाकू विमान
तेल बाजार में हलचल, ओपेक प्लस ने बढ़ाया उत्पादन कोटा
रेलवे अस्पतालों में अब डिजिटल ट्रीटमेंट, UMID कार्ड से मिलेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री