बीच मैदान हुई यशस्वी और कप्तान गिल के बीच गुफ्तगूं
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 20 जून से हो गया है। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दम दिखाया। यशस्वी जायसवाल और कप्तान गिल ने शतकीय पारी खेली। ऋषभ पंत ने नाबाद अर्धशतकी पारी खेली।
टॉस हारने के बाद भारत ने अच्छी शुरुआत की। केएल राहुल और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, इंग्लैंड ने 25वें और 26वें ओवर में 2 विकेट लेकर पहले सत्र का सकारात्मक अंत किया था।
गिल के साथ की 129 रन की साझेदारी
दूसरे सत्र में भारत ने मेजबान टीम को बिल्कुल मौका नहीं दिया। दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट खोकर 215 रन बनाए। जायसवाल और गिल के बीच 129 रन की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दौरान यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच रन लेने को लेकर गुफ्तगूं हुई जो स्टंप्स माइक में दर्ज हो गई।
गिल के साथ की रन लेने की बात
वीडियो में यशस्वी जायसवाल को यह कहते हुए सुना जा रहा सकता है कि 'हां हां बोलते रहना बस, मेरी आदत है आगे जाने की।' इस पर शुभमन गिल कह रहे हैं कि 'भाग मत जाना।' यशस्वी ने कहा कि 'नहीं-नहीं मेरे को जोर से बोल दो चलेगा। मेरी आदत है लेकिन।' इसके बाद जायसवाल एक गेंद का सामना करते हैं।
गेंद को हल्के से खेलकर वह सिंगल लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन गिल उन्हें मना कर देते हैं। इस पर यशस्वी ने कहा, अरे आ जाओ यार, भइया यार। शुभमन गिल ने कहा- 'थोड़ा आगे था ये, सॉरी।' इस पर यशस्वी जायसवाल ने कहा कि 'बहुत दूर है।'
मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग की घटना, अस्पताल पहुंचे कई लोग
क्या लोन जल्दी चुकाने पर देना होगा चार्ज? जानें RBI के नियम
रुझानों में भाजपा की मजबूत शुरुआत, बंगाल में 126 सीटों पर बढ़त
जेके हॉस्पिटल में सुरक्षा पर सवाल, लिफ्ट शॉफ्ट में गिरा मरीज
बांग्लादेश-भारत संबंधों में नरमी, वीजा सेवाएं दोबारा बहाल
दिलीप सोनी: सख्त पुलिसिंग के साथ शानदार सिंगिंग, आगर SP के रूप में नई जिम्मेदारी
15,800 फीट पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, भारत रचेगा इतिहास
40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं, कई जिलों में बारिश
NH-27 पर मौत का तांडव: कार-ट्रक टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत