बच्चा नहीं होने से ससुराल वाले देते थे ताना, विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
पंजाब के तरनतारन जिले के गांव हवेलियां निवासी जुगराज सिंह की पत्नी संजना ने अपने ससुराल में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने सूचना मिलते ही शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। संजना की मां के बयानों पर उसके पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। प्रथम जांच में सामने आया कि औलाद न होने के कारण संजना को ससुराल परिवार द्वारा ताने दिए जाते थे। जिला फिरोजपुर के गांव पीरां वाला की कुनाल कॉलोनी (थाना सदर) निवासी मंगत सिंह की पत्नी संतो ने बताया कि फरवरी 2023 में उसने अपनी बेटी संजना उर्फ लव का विवाह तरनतारन जिले के गांव हवेलियां निवासी सरबजीत सिंह के लड़के जुगराज सिंह के साथ किया था।
विवाह मौके संजना के स्वजनों ने हैसियत मुताबिक दहेज दिया। मेहनत-मजदूरी करने वाले परिवार से संबंधित जुगराज सिंह अपनी पत्नी को मायके से और दहेज लाने के लिए परेशान करता था। संजना कई बार पति से दुखी होकर मायके जाती तो उसको ताने दिए जाते थे। औलाद न होने के कारण संजना को उसका पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर परेशान करते थे। रविवार को सुबह आठ बजे संजना व जुगराज सिंह के बीच विवाद हुआ।
औलाद न होने का ताना सुनते ही संजना ने कमरा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। देवर कुलदीप सिंह ने संजना को मृत हालत में फंदे से उतारा। तब तक उसकी जान जा चुकी थी। एसपी रिपुतपन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना सराय अमानत खां के प्रभारी अमरीक सिंह, ड्यूटी अधिकारी एएसआई साहिब सिंह मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर संजना की मां संतो के बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर आरोपित पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान