तरबूज के जिन बीजों को आप देते हैं थूक, चीन से आ रही थी करोड़ों किलो की खेप
आपने कभी सोचा है कि जिस तरबूज के बीज को खाते वक्त आप थूक देते हैं, उसी के नाम पर विदेशी कंपनियां करोड़ों कमा रही थीं? जी हां... वो बीज जो आपके लिए कचरा रही होगी, वही चीन जैसे देश भारत में लाखों टन भेजकर किसानों की कमर तोड़ रहे थे। अब सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई है और वॉटरमेलन बीज के आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
83,000 टन से ज्यादा विदेशों से आया बीज
वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ पिछले साल भारत ने 83,812 टन (83812000 किलो) तरबूज के बीज आयात किए। जबकि पिछले तीन सालों का औसत केवल 40,000 टन के करीब था। यह संख्या अचानक दोगुनी कैसे हो गई? इसका जवाब आसान है और वह है सस्ते विदेशी बीज और लापरवाही का नतीजा।
देसी बीज का हाल बेहाल
इस आयात की वजह से देसी बीज उत्पादक और किसान बुरी तरह प्रभावित हुए। भारत में हर साल करीब 60 से 65 हजार टन बीजों की जरूरत होती है, लेकिन देश में उत्पादन केवल 40,000 टन ही हो पाता है। बाकी 20–25 हजार टन की भरपाई के लिए विदेशी बीजों पर निर्भरता बढ़ गई थी।
दुश्मन देश चीन से आ रहा था ये बीज
ये बीज ज्यादातर चीन जैसे देशों से आ रहे थे, जो कि भारत के लिए रणनीतिक और व्यापारिक चुनौती भी माने जाते हैं। किसानों को सस्ते दाम पर ये बीज तो मिल रहे थे, लेकिन इनसे मिट्टी की उर्वरता घट रही थी, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता बढ़ रही थी और परंपरागत खेती बर्बादी के कगार पर आ गई थी।
सरकार ने अब लगाया ब्रेक
लघु उद्योग भारती और किसान संगठनों के दबाव में आकर केंद्र सरकार ने अब इन बीजों के आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अब से कोई भी बिना लाइसेंस और निगरानी के बीज नहीं मंगा सकेगा।
किसानों को मिलेगा 8 महीने का रोजगार
भारतीय किसान संघ के राजस्थान राज्य महासचिव तुलचराम सीवर का कहना है कि अब देसी बीजों की मांग बढ़ेगी और इससे सीमांत किसानों को बीज की प्रोसेसिंग, सुखाने और सफाई में लगभग 8 महीने तक रोजगार मिलेगा।
अब देसी बीजों की चांदी
विदेशी बीज 15-20% तक सस्ते जरूर थे, लेकिन अब जब उनके आयात पर पाबंदी लग गई है, तो देसी बीजों की कीमत और मांग दोनों बढ़ेंगी। इसका सीधा फायदा मिलेगा हमारे किसानों को।
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला