सोनम के बैग से मिली पिस्टल ने खोले राज, मर्डर केस में तंत्र-मंत्र और हवाला कनेक्शन की गूंज
इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलॉन्ग पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस ने इंदौर के इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे नाले से एक सफेद थैली में रखी पिस्टल बरामद की है, जो सोनम के बैग में थी। इसके साथ ही बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर के बाहर खड़ी एक कार से करीब एक लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। यह बरामदगी केस को एक नई दिशा में ले जा सकती है।
सोनम के लैपटॉप की तलाश में महालक्ष्मी नगर पहुंची पुलिस
शिलॉन्ग पुलिस अब सोनम के लैपटॉप की तलाश में जुटी है। इसी सिलसिले में पुलिस मंगलवार को इंदौर के महालक्ष्मी नगर पहुंची, जहां सोनम रुकी थी। पुलिस टीम के साथ उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर और ब्रोकर शिलोम जेम्स तथा चौकीदार बलवीर अहिरवार को भी ले जाया गया। बुधवार सुबह शिलॉन्ग पुलिस बिल्डर लोकेंद्र तोमर को भी लेकर इंदौर पहुंची। दोपहर में लोकेंद्र, शिलोम और बलवीर को क्राइम ब्रांच थाने लाया गया, जहां तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई।
हवाला और तंत्र क्रिया की भी जांच में एंट्री
पुलिस को अब इस केस में हवाला कारोबार से जुड़े इनपुट भी मिलने लगे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि सोनम के लैपटॉप में हवाला लेन-देन से जुड़ी जानकारी हो सकती है। शिलोम ने इस लैपटॉप को डिजिटल एविडेंस समझकर कथित रूप से फेंक दिया था। इसके अलावा कुछ ऐसी जानकारियां भी सामने आई हैं, जो तांत्रिक क्रिया से जुड़ी हुई लग रही हैं और इससे मर्डर केस की गुत्थी और उलझ गई है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए शिलॉन्ग पुलिस फिलहाल शिलोम और बलवीर को इंदौर में ही रखकर जांच जारी रखेगी।
क्राइम ब्रांच थाने में पूछताछ, पुलिस अब भी सस्पेंस में
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि शिलॉन्ग पुलिस तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिलॉन्ग पुलिस ने अभी तक इंदौर पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी साझा नहीं की है। तीनों आरोपी फिलहाल ट्रांजिट रिमांड पर हैं, और पुलिस की निगरानी में हैं।
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला