महाकाल के दर पर पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, बोले-बाबा के दर्शन से मिली आध्यात्मिक अनुभूति
उज्जैन। उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। यहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन, अर्चन व दर्शन किए। इसके बाद नंदी हाल में पहुंचकर नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी बुधवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा द्वारा पूजन अर्चन कर संकल्प दिलवाया गया। इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी नंदी हॉल मे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही नंदी जी का पूजन किया और उनके कानों में मनोकामना भी कही। इस दौरान इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, राजपाल सिंह सिसोदिया, राकेश पंड्या, कपिल कटारिया भी मौजूद थे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से वीरेंद्र शर्मा द्वारा त्रिवेदी का स्वागत व सत्कार किया गया।
काल गणना का प्रमुख केंद्र है उज्जैन - सुधांशु
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन करने से एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है। यहां पर बाबा महाकाल विराजमान हैं, लेकिन इसके साथ ही यह काल गणना का केंद्र भी है। उज्जैन भारत के संपूर्ण काल गणना के क्षेत्र में एक होने के साथ ही धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी कितना सटीक है कि यहां की गणना में लिए सूर्य व चंद्र ग्रहण आज भी नासा द्वारा सॉफ्टवेयर में डालकर दिया जाता है। दिन तो ठीक घटी, घंटा, पल और मिनट में भी कोई अंतर आज तक देखने को नहीं मिला है। अर्थात यह भारत की आध्यात्मिक सांस्कृतिक उन्नति और धार्मिक धरोहर के साथ-साथ वैज्ञानिक धरोहर भी है, इसीलिए हमें इस पर गर्व होना चाहिए और आध्यात्मिक की अनुभूति करना चाहिए।
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद