जोफ्रा आर्चर की वापसी से इंग्लैंड की गेंदबाजी को मजबूती
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड ने टीम का एलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। इससे भारत की और मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पहला टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा, इसके लिए इंग्लैंड ने टीम का एलान कर दिया है। टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है।बता दें कि जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। आर्चर चार साल बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। 30 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा ने फरवरी 2021 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद पहली बार इंग्लैंड टेस्ट सेट-अप में वापसी कर रहे हैं।
पांच से जीता पहला टेस्ट मैच
पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी। बेन डकेट ने रन चेज में शतकीय पारी खेली। जो रूट का अनुभव भी टीम के काम आया। अब जोफ्रा आर्चर की वापसी से तेज गेंदबाजी को और धार मिलेगी। देखना दिलचस्प होगा की किस तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जो रूट, बेन डकेट, शोएब बशीर, जैकेब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी