बीजेपी अध्यक्ष की बुझती लौ को ‘शिव कैलाश’ के मिलन ने दी नई रोशनी,कयासों का दौर फिर हुआ तेज
इंदौर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के अध्यक्ष को बदला जाना है। यह कवायद लंबे समय से चल रही है। लेकिन पहलगांव हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व मानो दही जमा कर बैठ गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो अथवा प्रदेशों के अध्यक्षों का चुनाव भाजपा में किसी प्रकार की सुगबुगाहट ही बंद हो गई है। ऐसा लगता है कि अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में किसी प्रकार का कोई निर्णय लेना ही नहीं है। ऊपर से बिहार चुनाव का शंखनाद हो चुका है और केन्द्रीय नेता अब बिहार की तरफ कूंच करने लगे हैं। इससे अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का फैसला बिहार चुनाव के बाह ही होगा। कार्यकर्ता भी यही मान कर चल रहे थे। लेकिन इस बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बीच इंदौर में बंद कमरे में हुई करीब आधे घंटे की मुलाकात ने एक बार फिर सुगबुगाहटों का दौर तेज कर दिया है। इस मुलाकात की हद तो तब हुई तब केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को इन नेताओं से बात करने के लिए कमरे के बाहर करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक दोनों नेता बंद कमरे में बात करते रहे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष को लेकर काफी गंभीर चर्चा हुई है। इस बात में कोई सक नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक तौर पर काफी प्रतिद्वंदिता मानी जाती है लेकिन कुछ मामलों में ये नेता आपस में मिल जाते हैं और यही तस्वीर गुरुवार को इंदौर में देखने को मिली जब दोनों नेता बंद कमरे में गुफ्तगू करते रहे और कार्यकर्ता कयास लगाते रहे। हांलाकि दोनों नेताओं ने बैठक को सामान्य बताया लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर चर्चा का बाजार जरुर गर्म हो गया है कि दोनों नेताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गंभीर चर्चा हुई है और अब कभी भी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश