शेयर बाजार के चढ़ते ही गिर गया सोने और चांदी का भाव
नई दिल्ली। अगर आप सोने या चांदी (Gold and Silver Price Today) में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में चांदी और सोने दोनों के ही दाम में आज भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं कि सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है।
कितना है आज सोने का दाम?
एमसीएक्स में सुबह 9.40 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 96005 रुपये चल रहा है। इसके दाम में 1082 की गिरावट दर्ज की गई है। ये आज 96261 प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इसने अब तक 95955 पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 97087 प्रति 10 ग्राम पहुंकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कितनी है आज चांदी की कीमत?
सुबह 9.43 बजे 1 किलो चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 106153 रुपये चल रही है। इसमें 602 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 10.35 बजे चांदी ने 106109 पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 106629 पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कल कितना था सोने और चांदी की कीमत?
कल यानी 27 जून 2025 तक 1 किलो चांदी का दाम 106755 पर बंद हुआ था। इसके साथ ही सोना कल एमसीएक्स में 97087 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
शेयर बाजार में आई रौनक
शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। हालांकि बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह 10.53 बजे बीएसई का सेंसेक्स 5 अंक की गिरावट के साथ 83,750 पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी 27 अंक की उछाल के साथ 25,576 पर ट्रेड कर रहा है।
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश