जुलाई में आएगा बिजली का मोटा बिल, उपभोक्ताओं से 187 करोड़ रुपये की होगी वसूली
लखनऊ। जुलाई में उपभोक्ताओं के पास जो बिजली बिल पहुंचेगा उसमें 1.97 प्रतिशत ईंधन अधिभार जुड़ा होगा। बिजली कंपनियां ईंधन अधिभार के रूप में उपभोक्ताओं से जुलाई में 187 करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूलेंगी।
उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 33,122 करोड़ रुपये सरप्लस निकल रहा है ऐसी स्थिति में यह शुल्क उपभोक्ताओं से नहीं ली जानी चाहिए। ईंधन अधिभार को उपभोक्ताओं की निकल रही सरप्लस धनराशि में से घटाना चाहिए।
बता दें कि जून महीने में बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिल पर 4.27 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क लगाते हुए करीब 390 करोड़ रुपये की वसूली की है। अब जुलाई में जो ईंधन अधिभार वसूला जाएगा वह अप्रैल महीने का है।
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि उपभोक्ताओं से हर महीने ईंधन अधिभार शुल्क लिए जाने का आदेश गलत है। यूपी में बिजली कंपनियों के निजीकरण में रूचि दिखा रहे निजी घरानों को खुश करने के लिए बिजली कंपनियां यह कर रही हैं, जिससे उन्हें बता सकें कि अब हर महीने ईंधन अधिभार शुल्क लिए जाने का प्रबंध कर दिया गया है।
अवधेश वर्मा ने कहा है कि उपभोक्ताओं का 33,122 करोड़ रुपये बिजली कंपनियों पर सरप्लस निकलने के बाद भी विद्युत नियामक आयोग से एक रेगुलेशन बनवाकर लगातार ईंधन अधिभार शुल्क की वसूली की जा रही है।
परिषद द्वारा विद्युत नियामक आयोग से बार बार अनुरोध किया गया है कि ईंधन अधिभार शुल्क को उपभोक्ताओं की सरप्लस निकल रही धनराशि से घटाया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय