इस दिन 'धुरंधर' बनकर थिएटर्स में आग लगाएंगे Ranveer Singh
नई दिल्ली। रणवीर सिंह बतौर लीड एक्टर पिछले दो सालों से गायब हैं। पिछले साल सिंघम अगेन आई थी जिसमें उन्होंने कैमियो किया था। खैर, अब दो साल बाद रणवीर धमाकेदार अवतार में छा जाने के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी धुरंधर की रिलीज डेट सामने आ गई है।
धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के 6 साल बाद बतौर निर्देशक धुरंधर से वापसी कर रहे हैं। फिल्म का एलान पिछले साल जुलाई में किया गया था। अब ठीक एक साल बाद इसकी रिलीज डेट सामने आई है।
धुरंधर की रिलीज डेट
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर की लगभग सारी शूटिंग हो गई है। सिर्फ 25 दिन और शूटिंग होनी है, उसके बाद सितंबर महीने के आखिर तक आदित्य पोस्ट प्रोडक्शन के काम में जुट जाएंगे। कुछ शॉट पोर्शंस को तो एडिट भी कर लिया गया है। अक्टूबर के आखिर तक सारी एडिटिंग कंप्लीट हो जाएगी और उसके बाद 45 दिन फिल्म की मार्केटिंग में लगाई जाएगी जो दीवाली से शुरू होगी। ऐसे में फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिलहाल, अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रणवीर सिंह के बर्थडे पर होगा धमाका
आज रणवीर सिंह का जन्मदिन है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज उनकी अपकमिंग फिल्म धुरंधर से उनका फर्स्ट लुक आउट हो सकता है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर हिंट भी दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी प्रोफाइल फोटो हटा ली है और सारे पोस्ट को हाइड कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 12*12 लिखा है जो उनकी अपकमिंग फिल्म की ओर इशारा कर रहा है।
धुरंधर मूवी में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और यामी गौतम जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में
धुरंधर के अलावा रणवीर सिंह के पास लाइनअप में कई बड़ी फिल्में हैं। वह फरहान अख्तर निर्देशित डॉन 3 में नजर आएंगे। वह जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं। पहले कियारा आडवाणी लीड रोल में थीं, लेकिन अब कृति सेनन का नाम सामने आ रहा है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल