इंदौर सराफा और उज्जैन सराफा बाजार में चांदी के रेट बढ़े
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार देर रात सोना वायदा आंशिक घटकर 3336 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके चलते भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। सोना केडबरी 100 रुपये घटकर 97400 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं कामेक्स पर चांदी वायदा 36.88 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत बनी रही।
वहीं वायदा मार्केट में निवेशक और सटोरियों की सक्रियता भी सोने की अपेक्षा चांदी में ज्यादा है, जिससे चांदी के दामों में मजबूती का वातावरण बना हुआ है। इंदौर में चांदी चौरसा 200 रुपये बढ़कर 106700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट
इंदौर सराफा में सोना केडबरी रवा नकद में 97400, सोना (आरटीजीएस) 99400, सोना 22 कैरेट 91000 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। शुक्रवार को सोना 97500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 106700, चांदी आरटीजीएस 108000, चांदी टंच 106900 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1170 रुपये प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 106500 रुपये पर बंद हुई थी।
उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट
उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 97500, सोना रवा 97400, चांदी पाट 106700, चांदी टंच 106600, सिक्का 1200 रुपये प्रति नग।
रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट
रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 109000, टंच 109100, सोना स्टैंडर्ड 99700 से 99650 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल