सड़क पर मवेशी और तेज रफ्तार... पिकअप की चपेट में आकर दो लोगों की हुई मौत
कोरबा के कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को डायल 112 की टीम ने कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। उसकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। ढेलवाडीह निवासी 37 वर्षीय अजय यादव और 26 वर्षीय सुमित गुप्ता और एक अन्य साथी था। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे और किसी काम से बाहर गए हुए थे। देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे। हादसे में अजय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई समीर की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं, तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क पर मवेशी बैठा था। इस वजह से पिकअप वाहन अनियंत्रित हुआ। स्थानीय लोगों की माने तो पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। बारिश भी हो रही थी, बीच सड़क पर मवेशी भी बैठा हुआ था। जिसे बचाने के फेर में बाइक सवार को चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। इस हादसे में बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही पिकअप चालक को मामूली चोटे आई है।
इस हादसे के बाद 112 को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतकों और घायल को को कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहीं, इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई। कटघोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार किया गया है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल