'निकिता रॉय' का फीका आगाज़, सोनाक्षी सिन्हा के करियर की सबसे कमजोर फिल्मों में शुमार
निकिता रॉय का निर्देशन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश एस सिन्हा ने किया है। यह बतौर निर्देशक कुश की पहली निर्देशित फिल्म है। आज 18 जुलाई, 2025 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए पहले दिन का कलेक्शन....
पहले दिन की कमाई
रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय और कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म निकिता रॉय का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। पहले दिन आज शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 23 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के हिसाब से लग रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आई।
सोनाक्षी के करियर की दूसरी सबसे खराब ओपनिंग
पहले दिन 23 लाख रुपए की कमाई करने के साथ ही ‘निकिता रॉय’ सोनाक्षी के करियर की दूसरी सबसे खराब ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे भी कम ओपनिंग ‘डबल एक्स एल’ को मिली थी, जिसने अपने पहले दिन सिर्फ 15 लाख रुपए की ही कमाई की थी। ओपनिंग डे पर खराब प्रदर्शन करने वाली सोनाक्षी की और भी फिल्में हैं। इस लिस्ट में लाल कप्तान (50 लाख), खानदाना शिफाखाना (75 लाख) और वेलकम टू न्यूयॉर्क (60 लाख) जैसी फिल्में शामिल हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
कुश सिन्हा ने बतौर डायरेक्टर अपनी फिल्म निकिता रॉय से डेब्यू किया हैं। फिल्म निकिता रॉय में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। इस सुपरनैचुरल फिल्म में सोनाक्षी के अलावा परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म आज 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
बॉक्स ऑफिस पर मिली कड़ी टक्कर
फिल्म निकिता रॉय के अलावा आज सिनेमाघरों में दो और फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें सैयारा और तन्वी: द ग्रेट शामिल हैं। मोहित सूरी की फिल्म सैयारा का पहले दिन का कलेक्शन धमाकेदार रहा। वहीं तन्वी: द ग्रेट का कलेक्शन भी निकिता रॉय के मुकाबले काफी अच्छा रहा है।
फिल्म की कहानी
फिल्म निकिता रॉय एक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है, जो कि एक लेखिका और कपटपूर्ण आध्यात्मिक प्रथाओं को उजागर करने वाली निकिता रॉय की कहानी है। वह अपने भाई की रहस्यमय मौत के पीछे की सच्चाई को उजागर करना चाहती है। इस सच्चाई को जानने के लिए उसे कई अलौकिक घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता