ATS की बड़ी कार्रवाई: छांगुर के भतीजे सबरोज और साथी शहाबुद्दीन हिरासत में
लखनऊ : अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पर एटीएस का शिकंजा कसता जा रहा है। टीम ने शनिवार को छांगुर के भतीजे सबरोज उर्फ इमरान उर्फ बुद्धू और उसके सहयोगी शहाबुद्दीन निवासी रेहरा माफी, थाना गैडास बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। दोनों छांगुर के इशारे पर आजमगढ़ में धर्मांतरण का कार्य कर रहे थे। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसके अलावा एटीएस छांगुर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी छानबीन कर रही है।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों में विदेश से फंडिंग के पुख्ता सुराग मिले हैं। ईडी के मुताबिक, छांगुर और उसके करीबियों के 22 खातों के विश्लेषण के बाद करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग होने से जुड़े प्रमाण मिले हैं। इसमें छांगुर, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा की भूमिका सामने आई है। ईडी को छांगुर से जुड़े एक बुटीक से संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सुभाषनगर स्थित आसवी बुटीक कॉम्पलेक्स को सील कर दिया गया है। इसी बुटीक में छांगुर सारे अवैध धंधे के कागजात रखता था।
ईडी ने बृहस्पतिवार को छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई व लखनऊ के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। शुक्रवार दोपहर तक चली जांच में सामने आया कि छांगुर को मिली रकम से यूपी और महाराष्ट्र में कई संपत्तियों को खरीदा गया जिसमें अधिकांश नवीन व नीतू के नाम हैं। छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों की तलाशी में ईडी को विदेशी संस्थाओं से संबंध होने का पता चला है।
एटीएस ने दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे
मुंबई में नवीन रोहरा के करीबी सहयोगी शहजाद शेख के मोबाइल फोन में क्रोएशियाई मुद्रा ‘कुना’ की तस्वीर मिली है। धर्मांतरण रैकेट में विदेशी मुद्रा की भूमिका की अधिक जानकारी जुटाने के लिए ईडी शेख के मोबाइल डिवाइस से डेटा का विश्लेषण कर रही है। ईडी को छापों के दौरान छांगुर के अवैध धर्मांतरण के सिंडिकेट से जुड़े दस्तावेज बरामद नहीं हुए। अधिकारियों के मुताबिक एटीएस द्वारा पूर्व में ही सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए थे।
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग