आगामी 19 जुलाई को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एफ 36 5जी
नई दिल्ली । दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एफ 36 5जी को 19 जुलाई को पेश किया जाएगा। कंपनी के टीजर में इसे ‘फलेक्स हाई-फाई’ स्मार्टफोन बताया गया है। सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा, जबकि इसका रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल डिजाइन में होगा जो काफी हद तक गैलेक्सी एम36 5जी जैसा होगा।
इसके अलावा फोन में एडिट सजेशन्स, इमेज क्लिपर और ऑब्जेक्ट इरेजर जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे फोटो एडिटिंग और कस्टमाइजेशन पहले से बेहतर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी एम36 5जी में एक्सीनोस 1380 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है और इसमें 6जीबी रैम दी जा सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का स्क्रीन मिलेगा जिसका रेजॉलूशन 1080 गुणा 2340 पिक्सल होगा। यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 बेस्ड वनयूआई 7 इंटरफेस पर काम कर सकता है। डिजाइन के मामले में भी यह खास होगा, जिसमें वीगन लेदर फिनिश मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।
गौरतलब है कि पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एफ34 5जी में 6.46 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया था जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। उसमें एक्सीनोस 1280 प्रोसेसर, 8जीबी तक रैम, 128जीबी स्टोरेज और 6000एमएएच की बैटरी मिलती थी। फोटोग्राफी के लिए 50एमपी मेन और 13एमपी फ्रंट कैमरा था। गैलेक्सी एफ36 5जी, अपने अपग्रेडेड फीचर्स और नए डिजाइन के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में मुकाबले को और दिलचस्प बनाएगा।
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट