मून लाइट कैफे में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आधारताल स्थित मून लाइट कैफे पर पुलिस ने छापा मारा। इस कैफे में बने छोटे कैबिनों में पर्दे की आड़ में लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने कैफे के पर्दे हटवाए और संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक युवती की शिकायत पर हुई है। वह 22 जुलाई को थाने पहुंची थी और बताया कि लड़कियों और महिलाओं को ब्लैकमेल कर कैफे लाया जाता है। वो इसकी चश्मदीद हैं।
महिला ने लगाया था रेप का आरोप
महिला ने थाना प्रभारी प्रवीन कुमरे को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि समता कॉलोनी निवासी मोहित पटेल मेरे पति का दोस्त है। काम के सिलसिले में अक्सर वह घर आकर पति से बातचीत करता था। 19 जुलाई को मोहित ने यह कहते हुए आधारताल स्थित मून लाइट कैफे बुलाया कि यहां पर पार्टी है, थोड़ी देर में आपके पति भी आ रहे हैं। महिला जब कैफे पहुंची तो वहां पर मोहित अकेला था, उसने धमकाते हुए ना सिर्फ रेप किया, बल्कि पति और अन्य लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त महिला कैफे से सीधे घर गई। 22 जुलाई को थाने पहुंचकर उसने सारी घटना पुलिस को बताई।
शिकायत की गंभीरता पर कैफे की जांच
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मून लाइट कैफे की जांच करना शुरू कर दिया। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कैफे की आड़ में गलत काम होते हैं। कैफे में छोटे-छोटे केबिन पर्दे की मदद से बनाए गए थे। जहां पर नशा और जिस्म फिरोशी चलती थी। पुलिस ने मूनलाइट कैफे के संचालक अमन राठौर और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर, कैफे में लगे सारे पर्दे हटवा दिए हैं।
एसपी ने जिले के सभी कैफे से पर्दे हटाने का दिया आदेश
आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि महिला से रेप करने वाले मोहित पटेल को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र में 3 कैफे हैं, जिनमें पर्दे लगे हैं। सभी जगहों से पर्दे हटवाए जा रहे हैं और चेतावनी दी है कि अब पर्दे ना लगें। एसपी संपत उपाध्याय ने जिले भर में कैफे से पर्दे हटाने के निर्देश दिए हैं।
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित