UK से भारत को निवेश का तोहफा, एयरबस-रॉल्स रॉयस के विमान-इंजन डील से बढ़ेगा एयर सेक्टर
व्यापार : भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किया। ये समझौता दोनों देशों के बीच के रिश्ते में मजबूती के साथ-साथ भरोसे और व्यापार के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत का संकेत है। हालांकि समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही इसका असर दिखने लगा है। कारण है कि ब्रिटेन की 26 बड़ी कंपनियां अब भारत में निवेश करने और व्यापार बढ़ाने के लिए तैयार हैं। इन कंपनियों में विमान बनाने वाली एयरबस और इंजन बनाने वाली रॉल्स रॉयस भी शामिल हैं।
इन दोनों कंपनियों ने आने वाले समय में भारत को लगभग पांच अरब डॉलर (करीब 42,000 करोड़ रुपये) के विमान और इंजन बेचने की योजना बनाई है। इससे भारत की विमानन कंपनियों को नए और आधुनिक विमान मिलेंगे, वहीं ब्रिटेन में नई नौकरियां भी बनेंगी।
भारत में निवेश को तैयार अन्य कंपनियां
26 कंपनियों के इस सूची में अब बात अगर भारत में निवेश करने के लिए तैयार कुछ कंपनियों की करें तो इसमें कारखानों और उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने की तकनीक पर काम करने वाली कंपनी कार्बन क्लीन शामिल है। यह कंपनी भारत में हरित तकनीक (ग्रीन टेक्नोलॉजी) लाने की योजना बना रही है।
कार्बन क्लीन के बाद ऑक्विटी नामक एक हेल्थ टेक कंपनी भी भारत में चिकित्सा सेवाओं और उपकरणों के क्षेत्र में निवेश करना चाहती है। जॉनसन मैथ्थे कंपनी केमिकल्स और बैटरियों से जुड़ी तकनीकों पर काम करती है। भारत में हरित रसायनों के उत्पादन की तैयारी है। इसके साथ ही मार्कस इवांस नामक एक कंपनी जो कि इवेंट मैनेजमेंट और बिजनेस सलाह देने वाली कंपनी है। यह भारत में अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहती है।
समझिए इससे क्या होगा फायदा?
भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार के रिश्ते में एक नया आयाम लेकर आएगा। बात अगर इस समझौते से भारत को होने वाले फायदे की करें तो इसके तहत भारत को नई तकनीकें, नौकरियों के मौके और बड़ी कंपनियों से निवेश मिलेगा। वहीं ब्रिटेन को अपने प्रोडक्ट्स बेचने का बड़ा बाजार और आर्थिक फायदा मिलेगा। कुल मिलाकार यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे व्यापार बढ़ेगा और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित