बारिश के लिए गांव में किया अनोखा टोटका, जिंदा आदमी की अंतिम यात्रा निकाली
इंदौर : मानसून की बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में चिंता बढ़ा दी है। धार जिले में शुरुआत में हुई कुछ बारिश के बाद अब आसमान लगातार साफ दिखाई दे रहा है। जिससे खेतों में खड़ी फसल मुरझाने लगी हैं और किसान चिंता में डूब गए हैं। इस संकट के बीच बदनावर तहसील के एक गांव में बारिश के लिए सदियों पुरानी लोक परंपरा और अंधविश्वास का सहारा लिया गया। धार जिले की बदनावर तहसील स्थित खिलेड़ी गांव में ग्रामीणों ने वर्षा की कामना के लिए एक अनोखा और विचित्र टोटका किया। गांव के निवासी गिरधारी लाल पाटीदार की शवयात्रा निकाली गई। जिंदा व्यक्ति को अर्थी पर सुलाकर पूरे गांव में बाजे-गाजे और मातमी धुनों के साथ घुमाया गया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
गधे पर उल्टा बैठाकर कराई परिक्रमा
इस दौरान एक अन्य युवक को गधे पर उल्टा बैठाकर गांव की परिक्रमा कराई गई। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के टोने-टोटकों से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में जल्द ही बारिश होती है। यात्रा की शुरुआत गांव के प्रमुख मंदिर से हुई और मुख्य मार्गों से होती हुई मुक्तिधाम तक पहुंची। इस दौरान डीजे पर ‘बरस बरस म्हारा इंदर राजा’ जैसे लोकगीत बजाए गए और लोग थिरकते नजर आए। कई स्थानों पर लोगों ने हाथ जोड़कर इस शव यात्रा को प्रणाम किया। जैसे ही उन्हें पता चला कि यह बारिश कराने के लिए एक परंपरागत अनुष्ठान है, तो उन्होंने व्यक्ति की लंबी उम्र की कामना भी की।
पुतले का दाह संस्कार किया गया
मुक्तिधाम पहुंचने पर पाटीदार को सीढ़ी पर लिटाया गया और परंपरागत रीति से एक पुतले का दाह संस्कार कर टोटके की रस्म पूरी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे टोटके पीढ़ियों से चलते आ रहे हैं और जब-जब इंद्रदेव नाराज़ होते हैं, तब-तब इन्हीं मान्यताओं के सहारे उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है।
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल