निक की इंस्टा पोस्ट पर प्रियंका का ‘Same curls’ कमेंट वायरल—देखें पेरेंटिंग मोमेंट्स की झलकियाँ
मुंबई : अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेता निक जोनस और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज निक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी मालती मैरी और पत्नी प्रियंका के साथ कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। निक की इन तस्वीरों पर प्रियंका ने प्यारा कमेंट कर फैंस का दिल जीत लिया है।
प्रियंका और निक की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जुलाई में अपनी बेटी मालती मैरी के साथ समुद्र तट पर और ब्रॉडवे शो में मजेदार समय बिताया। निक ने इंस्टाग्राम पर परिवार के खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में मालती फिश पोंड देखती, गेम खेलती और धूप में मजा करती नजर आईं। आखिरी तस्वीर ने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले जाकर भावुक कर दिया। आखिरी तस्वीर निक और उनके ब्रदर्स की हैं।
निक का पोस्ट
निक ने आज इंस्टाग्राम पर प्रियंका, मालती और अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें जुलाई के वेकेशन के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ निक ने कैप्शन में लिखा, 'जुलाई'। वहीं निक की इस पोस्ट पर प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, 'एक जैसे (हेयर) कलर्स'।
निक को मालती के साथ समय बिताना लगता है अच्छा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने अपनी नई फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि परिवार के साथ समय बिताना उनकी सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह घर पर आराम करना और परिवार के साथ रहना उनके लिए बहुत खास होता है। वहीं निक ने भी एक इंटरव्यू के दौरान पिता बनने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि मालती के साथ समय बिताना और उसे "डैड" कहते सुनना उनके लिए सबसे कीमती है। वह मालती के साथ "मोआना" और "माउई" जैसे खेल खेलना पसंद करते हैं।
प्रियंका और निक की शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। प्रियंका और निक ने 2018 में राजस्थान में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। 2022 में सरोगेसी से जन्मी उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हैं।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद उन्होंने 'मिस वर्ल्ड' का टाइटल जीता था। हाल ही में प्रियंका "हेड्स ऑफ स्टेट" में नजर आईं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा इदरीस एल्बा और जॉन सीना ने अहम भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वह जल्द ही "द ब्लफ" में 19वीं सदी की एक समुद्री डाकू के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज "सिटाडेल" के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म "एसएसएमबी29" में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे।
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस