टेरिटरि में दखल बाघ को नहीं आया पसंद, बाघिन को उतारा मौत के घाट
सिवनी: आमतौर पर आपने इलाकों की सीमाओं को लेकर लोगों के बीच खून-खराबा होते खूब देखा होगा. सीमाओं को लेकर लड़ाई दो पड़ोसी, परिवार, दोस्त, राज्य से लेकर देशों के बीच हो जाती है. बात एक-दूसरे को मारने तक पहुंच जाती है. इलाकों की सीमाओं को लेकर खून-खराबा सिर्फ इंसानों में नहीं बल्कि जानवरों में भी देखी जाती है. जानवर भी आत्मघाती कदम उठा लेते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में देखने को मिला. जहां पर टेरिटरी को लेकर एक बाघ ने बाघिन को मौत के घाट उतार दिया.
टेरिटरी को लेकर बाघ और बाघिन में हुआ खूनी संघर्ष
पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि "कर्माझिरी परिक्षेत्र के स्थित कक्ष क्रमांक 585, अलीकट्टा घास मैदान के पास 2 मजदूरों को बाघों के लड़ने की आवाज सुनाई दी. वहीं थोड़ी देर बाद रोड के दूसरी ओर बाघों को लड़ते हुए देखा गया. एक बाघ को दूसरे बाघ के द्वारा खींचकर जंगल की ओर ले-जाते देखा. इसके बाद तुरंत इस बाद की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी दी."
हाथियों ली गई मदद बाघिन हार गई जंग
पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि "जिस जगह पर दोनों बाघ थे. वह झाडि़यों से घिरा हुआ था. दूर से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और पैदल पास जाना घातक हो सकता था. इसलिए हाथियों की मदद से बाघों के पास जाने का निर्णय लिया गया. हाथियों के आते तक शाम हो चुकी थी. हाथियों पर सवार होकर पास जाकर देखने से पता चला कि, बाघिन की मौत हो चुकी है और दूसरा बाघ भी पास ही था. मौके पर कैमरा लगाकर बाघिन के शव को वहीं छोड़ दिया गया था, ताकि बाघ उसे लेने आए.
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती