45 साल के शख्स से बेटी का निकाह करवाना चाहती थी मां, विरोध पर बनाया बंधक
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक मां का ऐसा हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया। मेरठ की एक नाबालिग लड़की ने अपनी सगी मां पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करवाने और सौतेले बेटे से जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया है। मामला जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां से पीड़िता किसी तरह भागकर अपनी बहन के पास पहुंची और फिर एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
नाबालिग ने बताया कि उसकी मां हापुड़ निवासी अपनी सौतन के 45 वर्षीय बेटे से उसका निकाह कराना चाहती थी। जब उसने विरोध किया तो मां ने उसे तीन दिन तक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसी व्यक्ति को बुलाकर जबरन दुष्कर्म करवाया गया। “वो आदमी तीन दिन तक मेरे साथ दरिंदगी करता रहा, और मां कहती रही कि अब तो तू निकाह करेगी,” पीड़िता ने कांपती आवाज में अपना दर्द बयां किया।
मामला जानिए
लड़की ने आगे बताया कि उसकी मां गलत गतिविधियों में लिप्त है और अब तक 7 बार निकाह कर चुकी है। मां ने छोटी बहन की शादी भी जबरन एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करा दी। बड़ी बहन परिवार से दूरी बनाकर रहती है। मां का अतीत भी बेहद खौफनाक रहा है। पीड़िता का दावा है कि 2006 में उसकी मां ने ही उसके पिता की हत्या कर दी थी, जिसके चलते उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। करीब एक महीने पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर वह जेल से बाहर आई है।
एसएसपी से शिकायत
मौका देखकर पीड़िता पीछे के दरवाजे से भाग निकली और बहन के घर पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। उसके बाद दोनों बहने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। एसपी देहात ने पूरे मामले पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द