भारत ने ठंडे बस्ते में डाली P8I विमान और मिसाइल डील?
ट्रंप के टैरिफ बम के बाद भारत ने US के साथ अरबों डॉलर की हथियार डील टाली? सरकार ने दी सफाई
नई दिल्ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% का भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बाद एक बड़ी रक्षा डील पर सवाल खड़े हो गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अमेरिकी हथियारों और एयरक्राफ्ट की खरीद की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी है।
सूत्रों के अनुसार, यह सौदा करीब 3.6 अरब डॉलर का था, जिसमें जनरल डायनमिक्स के स्ट्राइकर कॉम्बैट व्हीकल, एंटी-टैंक मिसाइल जैवलिन और भारतीय नौसेना के लिए 6 बोइंग P8I टोही विमान शामिल थे। यह डील रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिकी यात्रा के दौरान होने की संभावना थी, लेकिन अब उनका दौरा भी रद्द बताया जा रहा है।
हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने विदेशी मीडिया की इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज किया है। मंत्रालय के मुताबिक, स्ट्राइकर की खरीद पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, जैवलिन मिसाइल के लिए अमेरिका से कोई आधिकारिक प्रस्ताव भी नहीं मिला है और राजनाथ सिंह की यात्रा की तारीख भी तय नहीं है।
बुधवार (6 अगस्त) को ट्रंप ने रूस से तेल आयात करने के कारण भारत पर पहले से लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को दोगुना कर 50% कर दिया, जो अमेरिका के किसी भी व्यापारिक साझेदार पर लागू सबसे ऊंचे टैरिफ रेट्स में से एक है।
भारत ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि उसे अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि अमेरिका और यूरोपीय देश अपने हितों के लिए मॉस्को के साथ व्यापार जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि द्विपक्षीय रिश्तों और व्यापार नीति पर स्पष्टता आने के बाद ही डील पर आगे बढ़ने का फैसला होगा।
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव