शिक्षक एमएलसी चुनाव: 23 मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश
बरेली। आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साफ किया कि इस बार मतदान केंद्रों की दूरी और सुविधाओं पर कोई समझौता नहीं होगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि मतदेय स्थलों का चयन पुनरीक्षण प्रक्रिया से पहले ही तय कर लिया जाए। नियम के मुताबिक किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए अधिकतम 16 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय नहीं करनी होगी। कोशिश होगी कि यह दूरी न्यूनतम रहे और हर केंद्र पर पीने के पानी, शौचालय और बैठने की व्यवस्था जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हों।
23 केंद्रों की लिस्ट थमाई
जिले में फिलहाल शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 मतदेय स्थल तय हैं। राजनीतिक दलों को इनकी सूची थमाते हुए डीएम ने कहा कि अगर किसी केंद्र के स्थान में बदलाव की जरूरत हो, तो तत्काल प्रस्ताव भेजें। इन सुझावों पर मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के समय विचार किया जाएगा।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी