वोट चोरी के आरोप पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, राहुल गांधी हारते-हारते थक गए
भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी द्वारा लगातार इलेक्शन कमीशन और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठााए जा रहे हैं। इस मामले में अब कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर नाराजगी जाहिर की है।
13 सालों में राहुल गांधी हारे 27 चुनाव
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी सहित समूचे विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि 13 सालों में राहुल गांधी 27 चुनाव हारे है। वो इस हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना चाहते हैं। राहुल नेतृत्व को जिम्मेदारी नहीं देना चाहते और ना ही कांग्रेस की विचारधारा पर हार का ठीकरा फोड़ना चाहते है, इसलिए वो हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे है।
प्रमाण दो या जनता से माफी मांगों
कैबिनेट मंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने बड़ा साहसिक कम किया है। राहुल गांधी जो आरोप लगा रहे है, उसका एफिडेविट के साथ प्रमाण दें या देश की जनता से माफी मांगें। लेकिन उन्होंने ना तो अभी तक प्रमाण नहीं दिया न देश की जनता से माफी मांगी। उन्होंने आगे कहा कि इतना गैर जिम्मेदार विपक्ष पहली बार देखा है जो स्वतंत्रता के बाद अपनी जवाबदारी महसूस नहीं कर रहा है। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र देश है। हमारा देश और उसकी वाह-वाही होती है. हमारे यहां इलेक्शन निष्पक्ष होते हैं, उसकी पूरी दुनिया सराहना करती है।
हारते-हारते थक गए हैं राहुल गांधी
कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा, मुझे लगता है कि राहुल गांधी हारते-हारते थक गए है। इसलिए उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए वो इस प्रकार का व्यवहार कर रहे है और इस तरह के बयान दे रहे है। मुझे लगता है कि स्वस्थ मस्तिष्क का व्यक्ति इस प्रकार का बयान और इस प्रकार की हरकत नहीं कर सकता है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल