सेंसेक्स 150 अंक ऊपर, निफ्टी ने पार किया 24600 का स्तर
व्यापार : एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में हरियाली दिखी। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। पिछले दिन की तेजी को जारी रखते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.07 अंक चढ़कर 80,693.98 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 45 अंक बढ़कर 24,664.35 पर आ गया।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, मारुति और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे ज्यादा फायदे में दिखी। हालांकि, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और अदानी पोर्ट्स पिछड़ते नजर आए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,644.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,623.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 65.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'बाजार डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन से मिलने वाले संकेतों की प्रतीक्षा करेगा।'
बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 304.32 अंक या 0.38 फीसदी चढ़कर 80,539.91 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 131.95 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 24,619.35 पर बंद हुआ था।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल