फिटनेस एकेडमी लॉन्च पर सारा तेंदुलकर सुर्खियों में, उद्घाटन में सचिन की मौजूदगी
नई दिल्ली : फिट रहेगा इंडिया. तभी तो हिट बनेगा इंडिया. कुछ ऐसे ही इरादे के साथ अब सारा तेंदुलकर भी फिटनेस का फंडा सिखाने को मैदान में उतर रही हैं. इसकी शुरुआत उन्होंने मुंबई के अंधेरी में अपनी एकेडमी खोलकर कर दी है. सारा तेंदुलकर ने पाइलेट्स एकेडमी की फ्रेंचाइजी ली है. मतलब अब तक जो सारा खुद की फिटनेस का ख्याल रखा करती थीं. वो अब लोगों को भी फिट रहने का मंत्र देंगी. उन्हें फिट रहने के तरीके बताएंगी और सिखाएंगी.
नारियल फोड़कर सचिन ने किया एकेडमी का उद्घाटन
सारा तेंदुलकर के पाइलेट्स एकेडमी का उद्घाटन सचिन तेंदुलकर ने नारियल फोड़कर किया. जैसे हर शुभ काम को करने से पहले गणेश जी की पूजा होती है, वो भी एकेडमी के ओपनिंग के दौरान देखने को मिली. इस कार्यक्रम के दौरान सारा तेंदुलकर के परिवार वाले तो वहां मौजूद थे ही, उनके दोस्तों की मंडली भी नजर आई.
एकेडमी की ओपनिंग में पहुंची होने वाली बहू?
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू भी सारा तेंदुलकर की एकेडमी की ओपनिंग पर पहुंची थी? य़े सवाल इसलिए क्योंकि सारा तेंदुलकर के दोस्तों के बीच सानिया चंडोक की मौजूदगी की भी झलक दिखाई दी. हालांकि, हम दावा नहीं करते लेकिन हाव-भाव और शक्ल से लग रहा है कि सारा तेंदुलकर और उनके दोस्तों के बीच एक सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक भी हैं.
पाइलेट्स एकेडमी की खास बात
पाइलेट्स एकेडमी का मुख्य मकसद लोगों के फिजिकल हेल्थ को बढ़ाना होता है. इसमें एक्सरसाइज तो होती ही है. उसके अलावा शरीर के लचीलेपन, पॉश्चर और दूसरी जरूरी चीजों पर ध्यान दिया जाता है.
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहती ही हैं. लेकिन, जितनी वो यहां एक्टिव हैं, उतनी ही एक्टिवनेस उनकी फिटनेस को लेकर भी दिखती है. वो जिम में रोजाना पसीना बहाती हैं.
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
रादुविवि में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, धारा 52 लागू करने की कवायद तेज
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग