मटकी फोड़ से लेकर कृष्ण लीला तक… उदयपुर में जन्माष्टमी का महा उत्सव! जानें क्या होगा खास?
उदयपुर. झीलों की नगरी में इस बार जन्माष्टमी उत्सव तीन दिन तक धूमधाम से मनाया जाएगा. शहर के जगदीश मंदिर, इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में 15 से 17 अगस्त तक विशेष आयोजन होंगे. वहीं शहर के चार प्रमुख स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी. 16 अगस्त को सुभाष चौक, 17 अगस्त को जगदीश चौक और 18 अगस्त को हिरण मंगरी क्षेत्र में विशाल मटकी फोड़ आयोजन होगा.
रात 8:30 बजे राधा-कृष्ण की शोभायात्रा के साथ भगवान को मुख्य मंच पर विराजमान कराया जाएगा, जिसके बाद गंगाजल, पंचामृत और नारियल जल से अभिषेक किया जाएगा. पुष्पों की वर्षा के साथ भगवान का भव्य श्रृंगार किया जाएगा. इस अवसर पर पूना के श्यामानंद गौर प्रभु, दिल्ली के असित प्रभु और वृंदावन के दामोदर हरि प्रभु के श्रीमुख से कथा श्रवण का अवसर मिलेगा. मंदिर में भक्तों के हाथों से तैयार दस हजार से अधिक शुद्ध व्यंजनों का छप्पन भोग लगाया जाएगा, जो एक कीर्तिमान होगा.
सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष तैयारियां
15 अगस्त की शाम 4 से 8 बजे तक स्वतंत्रता दिवस थीम पर शिक्षाप्रद धार्मिक नाटिकाएं, जादू शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी. इस दौरान बच्चों का मटकी फोड़ कार्यक्रम भी होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं 17 अगस्त को सुबह 9 बजे से नंदोत्सव और संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा, कथा व अभिषेक आरती होगी. मंदिर को अंदर-बाहर रंग-बिरंगी फूलमालाओं, बंदनवार और लाइटिंग से सजाया जा रहा है. पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग दर्शन व्यवस्था, पार्किंग की सुविधा सत्यम गार्डन और सांवरिया गार्डन में रहेगी. 300 सेवकों की टीमें आयोजन को सफल बनाने में जुटी हैं.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल